फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सालियर में रुपये के लेनदेन में मारपीट, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर गांव में रुपये के लेनदेन के लिए दो पक्षों के बीच विवाद हो गया जो मारपीट में बदल गया। घटना में एक युवक घायल हो गया जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




गांव निवासी राजू का एक युवक से रुपये का लेनदेन चल रहा था। राजू कई बार अपने रुपये मांग चुका था लेकिन आरोपी हर बार टालमटोल करता रहा जिससे दोनों पक्षों के बीच पहले से ही तनाव बना हुआ था। बुधवार को राजू जब अपने घर से बाहर जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मुलाकात दूसरे पक्ष के युवक से हो गई। राजू ने उससे रुपये लौटाने की बात कही। इसपर आरोपी ने इन्कार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और सभी ने मिलकर राजू के साथ मारपीट कर दी।घटना की सूचना मिलते ही राजू पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्हें आता देखकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट में राजू के सिर में चोट आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें