फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का कहर: दो और ग्रामीणों की मौत

विज्ञापन
भगवानपुर क्षेत्र के छापुर गांव में बुखार से पीड़ित मरीजों को दवाई देते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
छापुर गांव में बुखार से सात ग्रामीणों की मौत के बाद अब गांव सिंदरपुर में भी दो लोगों ने दम तोड़ दिया है। बुखार से दो ग्रामीणों की मौत होने से गांव में दहशत बनी है। ग्रामीणों की मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर डेढ़ सौ ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। जबकि 27 ग्रामीणों के ब्लड का सैंपल लिए गए। इस दौरान टीम ने छापुर गांव में भी पहुंचकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और गांव में दवाई का छिड़काव किया।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र में बुखार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार बुखार से ग्रामीणों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। ग्राम छापुर में सात ग्रामीणों की मौत के बाद अब सिकंदरपुर गांव में दो ग्रामीणों की मौत का मामला सामना आया है। गांव में ग्रामीणों की मौत की सूचना पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसीएमओ अजय कुमार और सीएचसी प्रभारी विक्रांत सिरोही टीम के साथ गांव पहुंचे। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों से जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान टीम ने करीब डेढ़ सौ लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और करीब 27 ग्रामीणों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। सीएचसी प्रभारी डॉ. विक्रात सिंह सिरोही ने बताया कि सिंकदरपुर गांव में अलसिफा (3) की मौत 11 सितंबर को हुई थी। इसके बाद मुर्शरफ (59) की मौत 14 सितंबर को हुई। दोनों के परिजनों से मामले की जानकारी ली गई है। ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही दवाइयों का छिड़काव किया गया है। उन्होंने बताया कि गांव छापुर में भी शुक्रवार को ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई है। जांच के दौरान दस लोगों में बुखार की शिकायत मिली है। जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया जा रहा है।
एसीएमओ बोले, टीम रखेगी नजर
छापुर गांव में सात लोगों और सिकंदरपुर गांव में दो लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। अधिकारी भी इन गांवों पर नजर बनाए हैं। इसके मद्देनजर शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. अजय कुमार ने भी दोनों गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि दोनों गांवों में लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम पल पल नजर रखेगी और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। किसी मरीज की हालत नाजुक होती है तो उसे तुरंत सिविल अस्पताल रुड़की या हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन

470 मरीजों की जांच, 40 के लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापुर गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान टीम ने 470 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। जबकि 40 ग्रामीणों के ब्लड के सैंपल लिए गए। यहां पहले हुई जांच के बाद 70 ग्रामीणों में बुखार के लक्षण पाए गए थे। इनमें 15 लोगाें की हालत नाजुक मिली है, जिन्हें सिविल अस्पताल रुड़की में रेफर किया गया है।
जिन गांव में बीमारी से ग्रामीणों की रहस्यमय परिस्थितियों की मौत हुई है, उन गांवों में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए टीम को लगाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
- डॉ. विक्रांत सिरोही, प्रभारी अधिकारी सीएचसी भगवानपुर

भगवानपुर क्षेत्र के छापुर गांव में बुखार से हुई ग्रामीण की मौत के बाद परिजनों से जानकारी लेते एसी- फोटो : ROORKEE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें