फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय शिक्षा संगम-एबीएसएस 2026 के तहत सनातन धर्म प्रकाश चंद कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुड़की में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की नोडल अधिकारी डॉ. अलका आर्य के निर्देश में 21 अगस्त को एनईपी-2020 एवं विकसित भारत-2047 विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसके बाद राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से एनईपी 2020 विकसित भारत-2047’ विषय पर विचार प्रस्तुति प्रतियोगिता कराई गई। सोमवार को डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता ‘भविष्य की शिक्षा-2047’ आयोजित हुई जिसमें छात्राओं ने शिक्षा के भविष्य को लेकर आकर्षक पोस्टर बनाए। इसी दिन रचनात्मक लेखन के तहत कविता एवं मौलिक कहानी लेखन प्रतियोगिता भी हुई। छात्राओं ने अपने जीवन के अनुभवों और संवेदनाओं को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। कला उत्सव, सांस्कृतिक एवं कला गतिविधियां’ के तहत ‘हमारी संस्कृति एवं विरासत’ विषय पर स्मारक स्केचिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को मंगलवार को प्राचार्य की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें