क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में बैल-बुग्गी सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बैल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ढंडेरा निवासी गुलिस्तार (65) अपने पुत्र गुलशनव्वर (30) के साथ लंढौरा में बुग्गी पर चारा लेने आए थे। चारा लेकर दोनों ढंडेरा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बुग्गी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बैल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।