फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कुमराड़ी से दो किशोर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कुमराड़ी गांव से दो किशोर संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए हैं। 24 घंटों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बच्चों का कोई सुराग न लगने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




ग्राम कुमराड़ी निवासी मेहरबान का पुत्र सुहैल (16) और मुन्ना का पुत्र अरसलान (15) शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे से लापता है। परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे। आसपास के रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी जब बच्चों का कुछ पता नहीं चला तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी है। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि पुलिस दोनों किशोरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें