फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खेत में सिंचाई कर रहे पिता-पुत्र पर फावड़े से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में सिंचाई कर रहे पिता-पुत्र पर कुछ लोगों ने फावड़े और लोहे की रॉड से हमला करके दोनों को घायल कर दिया। पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लक्सर कोतवाली के सुल्तानपुर निवासी शादाब ने बताया कि चाचा अंसार 22 फरवरी को अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इस बीच मुर्सलीन, सलीम, वसीम और तासीन वहां आए और चाचा अंसार के साथ गाली-गलौज करने लगे। चाचा ने विरोध किया तो मुर्सलीन पक्ष ने फावड़े और लोहे की रॉड से उनपर हमला कर दिया।



शोर सुनकर चाचा अंसार का पुत्र साहिल घटनास्थल पर पहुंचा तो मुर्सलीन पक्ष ने चचेरे भाई पर भी हमला कर दिया था। हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल लाया गया था। वहां से चाचा अंसार को पहले जिला अस्पताल फिर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि चार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें