फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खेत की मेढ़ के विवाद में पिता-पुत्र पर फावड़े से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष ने फावड़े से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को अस्पताल लाया गया। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली के ढाढेकी गांव निवासी शिवकुमार का गांव के ही व्यक्ति के साथ खेत की मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर रविवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने फावड़े से शिवकुमार पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। बीचबचाव के लिए आए उनके बेटे रोहित पर भी हमला किया दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें