फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौरासी में पिता-पुत्र गोकशी करते गिरफ्तार

विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली में पकड़े गए गोकसी के आरोपी पिता-पुत्र - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
गो संरक्षण स्क्वायड ने जौरासी गांव में छापेमारी कर घर में गोकशी कर रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। स्क्वायड ने बड़ी मात्रा में गोमांस और गोकशी करने का सामान भी बरामद किया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गो संरक्षण स्क्वायड को जौरासी गांव में गोकशी की लगातार शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार की सुबह स्क्वायड को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव में पिता-पुत्र गोकशी कर रहे हैं। स्क्वायड स्थानीय पुलिस के साथ गांव पहुंचा और एक घर में छापेमारी की। स्क्वायड ने गोकशी कर रहे आलिम पुत्र बशीर और उसके बेटे दानिश को गिरफ्तार कर लिया। घर से 65.3 किलोग्राम गोमांस भी बरामद किया गया। इसके अलावा घर से एक कुल्हाड़ी, छूरी, तराजू, पॉलीथिन, एक स्कूटी भी बरामद की। दोनों को सिविल लाइंस कोतवाली लाया गया। साथ ही गोमांस का सैंपल लेकर जांच को भेज दिया। गो संरक्षण स्क्वायड के एसआई दीपक लिंगवाल ने बताया कि पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल छापेमारी जारी रहेगी। टीम में एसआई दीपक लिंगवाल, एसआई शरद सिंह समेत कांस्टेबल प्रवीण खत्री और वर्षा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें