भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र के दौरे को लेकर विभिन्न समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसान काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराएंगे।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री को किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने की तैयारी की गई है। इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री को मांगों से संबंधित पत्र प्रेषित किया गया लेकिन अब तक उस पर कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि भगवानपुर तहसील के ग्राम बुधवाशहीद की नदी में पानी बढ़ने के कारण किसानों की सैकड़ों बीघा भूमि का कटाव हो रहा है। किसानों को अपने निजी खेतों से निजी उपयोग के लिए मिट्टी उठाने और भूमि समतलीकरण पर किसी प्रकार की रोक न लगाने आदि की मांगें रखीं। प्रेसवार्ता में अंकित कुमार, अंकित राणा, शौकीन अली, कुलदीप सिंह, शाहिद अली, मेहताब अली आदि मौजूद रहे।