फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बारिश, तेज धूप और उमस में बढ़ा वायरल बुखार का प्रकोप

Mon, 27 Jul 2026 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन


लक्सर। बारिश, तेज धूप और उमस भरे मौसम से क्षेत्र में वायरल बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों में इन दिनों बुखार के मरीजों की संख्या अधिक देखने को मिल रही है। इन मरीजों में बच्चों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन


इन दिनों मौसम में नमी और तेज धूप के कारण अधिक तापमान व उमस बनी हुई है। मौसम का यह मिजाज लोगों की सेहत को नासाज कर रहा है। क्षेत्र में इन दिनों वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। लक्सर सीएचसी पर रोजाना वायरल बुखार के 50 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। निजी अस्पताल और क्लीनिक पर भी बुखार के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनमें बच्चों की संख्या अधिक है। लक्सर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि सीएचसी पर रोजाना 40 से 50 तक बुखार के मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। बताया कि वायरल बुखार का प्रभाव 3 से 5 दिनों तक रह सकता है। चिकित्सक ऐसे में लोगों को लापरवाही नहीं बरतने और बुखार होने पर योग्य चिकित्सक की देखरेख में स्वास्थ्य जांच व उपचार की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन



वायरल बुखार के लक्षण

शरीर का तापमान बढ़ना
ठंड़ लगना

बदनदर्द और थकान

गले में खराश और खांसी

सिरदर्द और भूख में कमी

मितली और चक्कर आना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें