इमलीखेड़ा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी एवं नगरवासी
बहादराबाद में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसान संगठन लामबंद हो गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रदर्शन कर लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किसानों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। भीम आर्मी (जय भीम) ने भी किसानों का समर्थन किया है।
ज्ञापन में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जा रहे निहत्थे और निर्दोष किसानों पर लाठी चार्ज करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाए जाने, किसानों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाने, घरेलू बिजली 2 रुपये प्रति यूनिट किए जाने, ऋण और बकाया विद्युत बिल माफ किए जाने सहित अन्य मांगें की गई।
इससे पूर्व किसान संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए बहादराबाद में हुई घटना पर आक्रोश जताया। वक्ताओं ने कहा कि बहादराबाद में हुए लाठीचार्ज में 30 से अधिक किसानों को गंभीर चोट आई हैं। यदि लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो किसान संगठन एकजुट होकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य हाेंगे।
स्मार्ट मीटर का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान अनिल चौधरी, नितिन चौधरी नीलू, प्रविंद्र कुमार, दीपक सेठपुर, सोमवीर सैनी, उस्मान मलिक, सचिन गुर्जर, विकास वालिया, राजकुमार, मोनू कुमार, मोहम्मद फैजान, सहित भाकियू क्रांति आदि मौजूद रहे।