फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: फर्जी तरीके से कागजात तैयार कर किसान की भूमि बेची

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर रायघटी गांव निवासी एक किसान की भूमि के कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से कागजात तैयार करके बेच दिया। किसान ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से कर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




रामपुर रायघटी गांव निवासी हरपाल ने बुधवार को जिलाधिकारी हरिद्वार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी कुछ कृषि भूमि रामपुर रायघटी गांव के पास आ रही है। इस भूमि में उसका चौथा हिस्सा है। हरपाल ने बताया कि कुछ लोगों ने आपस में साजिश कर उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाकर और फर्जी तरीके से जमीन के कागजात तैयार कर 30 सितंबर 2025 को लक्सर रजिस्ट्रार ऑफिस में उसके हिस्से की जमीन की रजिस्ट्री करा ली।

हरपाल ने बताया कि इस जमीन में वह खेती कर पालन पोषण कर रहा था। साथ ही बताया कि घटना की जानकारी होने के बाद उसने मामले की शिकायत लक्सर कोतवाली पुलिस से भी की थी लेकिन लक्सर कोतवाली पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। हरपाल ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए फर्जी तरीके से उसके नाम की कृषि भूमि को बेचने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें