फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली पर किसानों ने बनाया कर्मी बंधक

Fri, 24 Mar 2017 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शुगर मिल के कांटे पर घटतौली पाए जाने पर डूंगरपुर के किसानों ने हंगामा कर मिल कर्मचारी को बंधक बना लिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने आरोपी कर्मचारी को हटाने और कांटा दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। उसके बाद किसानों ने कर्मचारी को मुक्त किया।

लक्सर शुगर मिल ने डूंगरपुर गांव में अपना गन्ना खरीद केंद्र बनाया है। इस केंद्र पर किसान लंबे समय से घटतौली की आशंका जता रहे थे। इसे चेक करने के लिए बृहस्पतिवार को किसान विजय सैनी ने अपना गन्ना पहले बाहरी कांटे पर तुलवाया। वहां उसे 16 क्विंटल की पर्ची दी गई। उसके बाद उसने मिल के तौल केंद्र पर गन्ना तुलवाया। वहां बताया गया कि आपका गन्ना 12 क्विंटल है। इस पर विजयपाल ने बाहरी कांटे की तौल पर्ची दिखाई और चार क्विंटल की हेराफेरी पर हंगामा खड़ा कर दिया। यह देखकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और किसान के पक्ष में खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख कांटे पर तैनात तौल बाबू मौके से फरार हो गया। इसी बीच जमा भीड़ ने 50 किलो के बाट से कांटे को चेक किया तो दस किलो की हेराफेरी निकली। कांटे पर गड़बड़ी होने की सूचना पर मिल ने एक अन्य कर्मचारी को तौल केंद्र पर भेज दिया। किसानों ने उसे बंधक बना लिया। उसके बाद शुगर मिल के एक अन्य व्यक्ति को मौके पर भेजा। सूचना पर उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा मौके पर पहुंचे। इन्होंने किसानों को तौल बाबू को केंद्र से हटाने और कांटे को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। उसके बाद किसान शांत हुए और बंधक बनाए कर्मचारी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें