फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को बचाने कोतवाली पहुंची युवती, पुलिस के सामने किया प्यार का इजहार और फिर...

Fri, 24 Mar 2017 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर गिरफ्तार प्रेमी युवक को बचाने के लिए युवती भी कोतवाली पहुंच गई। पुलिस के सामने ही दोनों ने प्रेम का इजहार किया। इस दौरान युवती के परिजन इसका विरोध करते रहे।
विज्ञापन


लगभग एक घंटे तक चले ड्रामे के दौरान कोतवाली में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर के लिए रवाना किया। उन्हें दो दिन में निर्णय लेकर पुलिस को अवगत कराने के निर्देश दिए। 

पुलिस के अनुसार टोडा कल्याण निवासी युवक और युवती के बीच कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है, लेकिन परिजनों ने जानकारी होने पर इसका विरोध कर दिया। युवती को समझाने के बाद भी वह युवक से शादी पर अड़ी रही। परिजनों के मना करने पर बीते रोज वह युवक के घर चली गई। इसके बाद युवती के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस आरोपी युवक को कोतवाली ले आई,जहां उसने युवती से प्रेम की बात कही। इसके बाद पुलिस ने युवती को कोतवाली बुलाया। पूछताछ में दोनों ने प्रेम का इजहार किया। इस दौरान युवक और युवती के परिजनों सहित अन्य लोगों का कोतवाली में जमावड़ा लग गया। लगभग एक घंटे तक चले ड्रामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को घर जाने और फिर दो दिन बाद सोच समझकर निर्णय से अवगत कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें