फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मिल के कांटों में पर जताया शक

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा। इकबालपुर शुगर मिल से जुड़े किसानों ने मिल प्रबंधन से एक कांटे पर घटतौली होने की शिकायत की। शिकायत पर मिल प्रबंधन ने मैनुअल कांटे पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को तौलकर किसानों को संतुष्ट किया। सहायक गन्ना आयुक्त ने भी मौके पर पहुंचकर कांटों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को इकबालपुर शुगर मिल में किसानों ने मिल के एक कांटे पर घटतौली होने आरोप लगाया। इसकी जानकारी किसानों ने सहायक गन्ना आयुक्त को भी दी। सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र सिंह ने मिल में पहुंचकर ट्रॉलियों का तौल मैनुअल कांटे पर कराकर किसानों को संतुष्ट किया। इस दौरान तौल में जो अंतर आया उसको तुरंत दुरुस्त कराया गया। मिल के उपाध्यक्ष पंकज गोयल ने कहा कि किसान किसी भी समय कांटों की जांच करा सकते हैं। कभी कभी तौल में तकनीकी कमी बन जाती है उसको सुधार लिया गया है। मिल के मुख्य महाप्रबंधक सुरेश शर्मा ने कहा कि किसान व मिल एक दूसरे के पूरक हैं। किसानों को तौल संबंधी समस्या नहीं आने दी जाएगी। सहायक गन्ना आयुक्त ने कहा कि मिल में कांटों की जांच के लिए औचक निरीक्षण किए जाएंगे। मौके पर ओमपाल सिंह तोमर शिवकुमार सिसोदिया, पदम सिंह भाटी, पहल सिंह, राजपाल सिंह, चंदन त्यागी, मधुप सिंह, योगेश त्यागी, तेजपाल, अरविंद कुमार, पिंकी चौधरी, बाली कुमार, विश्वास सिंह, जयवीर, बालेंद्र, तेजवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें