फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने किया गन्ना समिति पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल के किसानों की दो गन्ना प्रजातियों को रिजेक्ट बताकर भुगतान में की गई कटौती को लेकर किसानों ने गन्ना समिति में जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि शासन प्रशासन के लोग किसानों की समस्या को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है। इसके बाद किसानों का धरना लगातार जारी रहा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लक्सर शुगर मिल ने वर्ष 2017-18 में किसानों की दो गन्ना प्रजातियों को रिजेक्ट बताते हुए 66 रुपये प्रति कुंतल की भुगतान से कटौती कर ली थी। किसानों ने मांग उठाई थी कि उन्हें की गई कटौती का भुगतान किया जाना चाहिए। इस मांग को लेकर किसानों ने 11 सितंबर से गन्ना समिति में धरना शुरू कर दिया था। रविवार को किसानों ने गन्ना समिति में शासन प्रशासन के लोगों पर उनकी मांग को गंभीरता से लेने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि अपने भुगतान की मांग को लेकर किसान कई दिन से धरना-प्रदर्शन और गन्ना समिति में तालाबंदी की गई है, लेकिन इसके लिए कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है। रविवार को किसान धरने पर बैठे रहे। उन्होंने कहा कि जब तक शुगर मिल उनकी एक एक पाई का भुगतान नहीं किया जाता, उनका धरना जारी रहेगा। इस मौके पर कुशल पाल सिंह, नेत्रपाल, प्रदीप, संदीप, ब्रज भूषण, योगेंद्र सिंह, समय सिंह, जयपाल सिंह फौजी, मांगेराम, परमिंदर सिंह, कालूराम, ज्ञानचंद सिंह, राम चरण सिंह, विनोद कुमार, वीरेंद्र सिंह, सुशील कुमार, राजपाल सिंह, रामकिशन, गोरख सिंह, बचन सिंह, रतिराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें