फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पर्ची के लिए समिति के चक्कर काट रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। समय पर गन्ना पर्चियां नहीं मिलने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पर्ची के लिए किसान गन्ना विकास समिति के चक्कर काट रहे हैं। पर्ची नहीं मिलने से वसंत कालीन गन्ने की बुवाई के लिए खेत खाली नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

लक्सर गन्ना विकास समिति के माध्यम से किसान लक्सर शुगर मिल को गन्ने की आपूर्ति करते है। गन्ना विकास समिति तहसील क्षेत्र के लगभग 190 गांवों के लगभग 45 हजार से अधिक किसानों को गन्ने की खरीद के लिए पर्ची जारी करती है। समिति में केवल दो पर्ची वितरकों की नियुक्ति के चलते किसानों को समय पर पर्ची नहीं मिल रही है। किसान गोरख सिंह, राजबीर, शेखर चौधरी, रजत शर्मा और सुरेश शर्मा ने बताया कि पर्चियां समय पर नहीं मिलने से गन्ने की आपूर्ति नहीं हो पा रही हैं। पर्ची के लिए उन्हें समिति के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उधर, गन्ना समिति के विशेष सचिव गौतम सिंह नेगी ने बताया कि पर्ची मिलने में दिक्कत न हो, इसके लिए समिति की ओर से पूरी कोशिश की जाती है। वहीं, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रदीप वर्मा ने बताया कि गन्ना विभाग किसानों को एसएमएस के माध्यम से भी पर्चियां की जानकारी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें