खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे एक किसान की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के हरचंदपुर गांव निवासी किसान टीकाराम (52) रविवार को अपने खेत में सरसों की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। छिड़काव करते समय कीटनाशक की गंध उनके मुंह में चली गई। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें हरिद्वार के भूमानंद अस्पताल में लेकर गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। किसान की मौत होने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।