फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
सैन्यकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में परिवार के लोगों ने संबंधित कोतवाली में आकर पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि उसकी पत्नी हमेशा आत्महत्या करने के लिए उकसाती रहती थी और दुर्व्यवहार करती थी। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के भाई अमित सिंह नेगी और दर्शन सिंह कठैत ने रुड़की कोतवाली को तहरीर देकर बताया गया कि अनूप निवासी रुड़की संदिग्ध परिस्थिति में 9 जून को लापता हो गया था। दो दिन बाद शव नहर से मिला था। शव को देखकर परिवार ने अनहोनी की आशंका जताई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले शव को कर दिया था।
अब परिवार के लोगों ने रुड़की कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि पत्नी हमेशा से अनूप को आत्महत्या करने के लिए उकसाती रहती थी। तहरीर में बताया है कि आपसी कलह के कारण ही अनूप बाहर से खाना मंगाकर खाता था। एसपी देहात देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर मिली है। परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों और तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें