फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की तलाश में हरियाणा से पहुंचे परिजन

Fri, 31 Mar 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा से युवती की तलाश में आये परिजनों ने एक युवक पर नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने और धर्म छिपाकर कोर्ट मैरिज करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक और युवती को निहंदपुर सुठारी गांव से बरामद कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर हरियाणा निवासी कुछ लोग सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत करते हुए बताया कि दूसरे समुदाय का एक युवक उनके पास हरियाणा में जेसीबी मशीन चला रहा था। आरोप है कि उस युवक ने उनकी बेटी को उनके ही धर्म का बताते हुए बहला-फुसला लिया तथा साथ ले गया। इसके बाद उस युवक ने युवती के साथ कोर्ट मैरिज भी कर लिया और सुल्तानपुर के पास निहंदपुर सुठारी गांव में युवती को लेकर रह रहा है। सूचना पर सुल्तानपुर पुलिस ने गांव से युवक-युवती को हिरासत में ले लिया। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि युवक-युवती को कोतवाली लाकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं मामले की जानकारी होते ही देर शाम कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता लक्सर कोतवाली में पहुंच गए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक लव जेहाद संगठन से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते धर्म छिपाकर दूसरे धर्म की युवतियों को धोखा दे रहा है। उन्होंने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। लक्सर कोतवाली प्रभारी नवीन चंद सेमवाल ने बताया कि इस मामले में हरियाणा पुलिस से संपर्क किया जा रहा है उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें