फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, बुजुर्ग की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। पुरानी रंजिश में एक पक्ष के लोगों ने एक घर में घुसकर परिवार पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर हमलावर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव नगला इमरती निवासी बुजुर्ग मोहब्बत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का एक पक्ष उनसे लंबे समय से रंजिश रखता है। बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे वह गांव की दुकान से सामान लेकर घर जा रहे थे। इस बीच घर के पास ही रंजिश रखने वाले पक्ष ने उनसे गाली गलौज और मारपीट कर दी थी। आरोप है कि वह किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचे तो उक्त लोग कुछ देर बाद लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। साथ ही उनपर और परिवार पर हमला कर दिया। हमले में मोहब्बत के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराया। आरोप है कि उक्त लोगों ने उनके साथ भी अभद्रता कर दी। मौके पर भीड़ जमा होता देख हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। परिवार ने मोहब्बत को अस्पताल में कराया भर्ती, जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। शुक्रवार को परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें