फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसी दिलाने के नाम पर सवा लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंसी दिलाने के नाम पर एक दुकानदार से साइबर ठगों ने ठगी कर ली। पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कलियर थाना क्षेत्र स्थित गांव कोटा मुरादनगर निवासी अखलाक की बेड़पुर चौक पर एके पशु आहर के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि वह एक नामी कंपनी की पशु आहर की एजेंसी लेना चाह रहे थे। इस पर उन्होंने कंपनी के नाम से गूगल पर सर्च किया तो वहां पर एक मोबाइल नंबर मिला। उस नंबर पर कॉल की तो एक शख्स ने रिसीव की। साथ ही बताया कि वह कंपनी का मैनेजर है और वह एजेंसी दिलवा देगा। इसके बाद उसने कुछ कागजी प्रक्रिया बताई। एजेंसी लेने के लिए उसने तीन किश्तों में एक खाते में 1.38 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए। इसके बाद उसने और रकम खाते में डालने की बात कही। उन्हें शक हुआ तो कंपनी के कुछ कर्मचारियों से जानकारी ली। जहां पता चला कि ऐसा कोई मैनेजर उनकी कंपनी में नहीं है। तब उन्हें उनके साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उन्होंने कलियर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही मामले में एसपी देहात एसके सिंह से भी शिकायत की। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें