हरिद्वार में मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दौरान रेलवे ने हरिद्वार और दिल्ली के मध्य मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। शनिवार से सोमवार तक तीन दिनों तक संचालित होने वाली मेला स्पेशल ट्रेन को रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 04301 - 02 दिल्ली शाहदरा - हरिद्वार - दिल्ली शाहदरा मेला स्पेशल ट्रेन के 17 से 19 जनवरी के बीच दोनों ओर से 3 - 3 फेरे संचालित की जाएंगे। हरिद्वार से शाम 3ः20 पर रवाना होकर ट्रेन रुड़की, टपरी, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद होते हुए रात 8ः45 पर शाहदरा पहुंचेगी। शाहदरा से रात 10 बजे रवाना होकर इन्हीं स्टेशनों से होते हुए मेला स्पेशल ट्रेन सुबह 3ः40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। सीनियर डीसीएम ने बताया कि ट्रेन के संचालन से स्नान पर्व पर हरिद्वार से दिल्ली और बीच के रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।