फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सड़क हादसे में फैक्टरीकर्मी गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव से ड्यूटी जा रहे फैक्टरी कर्मचारी की बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन




क्षेत्र के अकबरपुर ऊद गांव निवासी हिमांशु पथरी क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। शुक्रवार को सुबह के समय वह बाइक से फैक्टरी ड्यूटी पर जा रहा था। लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक सहित नीचे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।



हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। पहले उसे स्थानीय अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन युवक को हायर सेंटर लेकर गए हैं। मामले में अभी परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें