फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अज्ञात वाहन की टक्कर से फैक्टरी कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के खेलपुर गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार फैक्टरीकर्मी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

अरुण कुमार (40) निवासी महेश्वरी हरिद्वार, रायपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। बृहस्पतिवार देर रात वह रोज की तरह फैक्टरी से काम समाप्त करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। खेलपुर गांव के पास पहुंचते ही उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अरुण गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए और उनकी मौत हो गई।

सूचना पर भगवानपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। अरुण की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें