फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कर्मी से डांस की फरमाइश

Mon, 11 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर की एक दवा कंपनी के सुपरवाइजर ने मर्यादा की हद पार कर दी। उसने फैक्ट्री में काम करने वाली युवती को केबिन में बुलाया और उससे डांस दिखाने की फरमाइश कर डाली। इसकी भनक लगने पर फैक्ट्री कर्मियों ने सुपरवाइजर की पिटाई कर दी। आरोपी सुपरवाइजर को माफी मांगकर पीछा छुड़ाना पड़ा।
विज्ञापन


घटना लंच के दौरान की है। फैक्ट्री कर्मियों का आरोप है कि सुपरवाइजर ने महिला कर्मचारी को अपने केबिन में बुलाया और डांस करने की फरमाइश कर डाली। इस बात से सकपकाई कर्मी केबिन से बाहर निकल आई और साथी कर्मचारियों को मामले की जानकारी दी। सुपरवाइजर की हरकत पर कर्मचारी आग बबूला हो गए और उन्होंने सुपरवाइजर को पीट दिया। आरोपी मुजफ्फरनगर का बताया जा रहा है। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें