रात के समय ड्यूटी समाप्त कर लौट रहे फैक्टरी कर्मचारी को तीन युवकों ने रास्ते में रोककर पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसके पास मौजूद मोबाइल फोन और नकदी भी छीन ली। कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी महेश कुमार ने तहरीर में बताया कि 30 अक्तूबर को वह लंढौरा स्थित फैक्टरी में ड्यूटी समाप्त कर लौट रहे थे। इस दौरान गांव के पास तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई की। आरोप है कि युवकों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और धमकी देकर उनके मोबाइल फोन का लाॅक भी खुलवाया। आरोपियों ने उनके पास मौजूद नकदी भी छीन ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।