फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 तक हर व्यक्ति को देंगे रोजगार :रावत

Thu, 29 Dec 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
विज्ञापन
Chief Minister Harish Rawat lay the foundation stone of development works in Luxor. - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आयोजित सम्मान समारोह एवं उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि 2020 तक हर व्यक्ति को रोजगार मुहैया कराया जाएगा।  
नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने पर बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नाले एवं नगर पंचायत के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। वहीं श्मशान घाट के सुंदरीकरण का भी शिलान्यास किया।

उन्होंने  कहा कि प्रदेश सरकार ने पेंशन धारकों की संख्या डेढ़ लाख से बढ़ाकर सात लाख से अधिक कर दी है। देश में सबसे सस्ता एपीएल का चावल एवं गेहूं उत्तराखंड सरकार दे रही है। उन्होंने प्रदेश को सबसे सस्ती एवं 24 घंटे बिजली देने का दावा भी किया है। केंद्र सरकार पर बागी विधायकों को लेकर निशाना साधा। कहा कि दिल्ली वाले बाबा भी बड़े अजीबों-गरीब हैं। मेरे घर में डाका डाला गया और मुझ पर ही सीबीआई का मुकदमा दर्ज करा दिया गया। उन्होंने कहा कि वह इन दिल्ली वालों से नहीं डरते हैं। उन्होंने जनता से आगामी चुनाव में जिले की सभी 11 सीटें जिताने का आशीर्वाद मांगा। । इस दौरान पूर्व विधायक यशवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, रतेंद्र तिवारी, मंडी समिति के चेयरमैन सत्यवीर सिंह, सहदीप सिंह, जिलाध्यक्ष तेल्लूराम, यशपाल अग्रवाल, अरुण कुमार, वेदप्रकाश, अंतरिक्ष सैनी, हुकुम सिंह चेयरमैन, सुमित परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कन्या महाविद्यालय के लिए तलाशें भूमि  
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि लक्सर क्षेत्र से उनका दिल का रिश्ता रहा है। इस क्षेत्र में लड़कियों की शिक्षा के लिए पर्याप्त संसाधन नही है। कहा कि उन्होंने लक्सर में कन्या महाविद्यालय के लिए भूमि तलाशने के आदेश जिलाधिकारी को दिए। भूमि मिलते ही यहां कन्या महाविद्यालय बना दिया जाएगा।

विधायक ने जताया विरोध
लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री की ओर से  किए गए उद्घाटन  एवं शिलान्यास का विरोध किया है। विधायक ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर लक्सर में नाले का निर्माण एवं श्मशान घाट का सुंदरीकरण का काम स्वीकृत हुआ है। लेकिन कार्यक्रम में उन्हें नहीं बुलाया गया है, जो गलत है।
विज्ञापन


आनन- फानन में चेयरमैन को बुलाया
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंच से नगर पंचायत के चेयरमैन को बुलाया जाता रहा, लेकिन कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत के भाजपाई चेयरमैन राम सिंह वाल्मीकि नजर नही आए। बाद में राम सिंह वाल्मीकि को घर से बुलाया गया। जिसके बाद उन्हें मंच पर जगह दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें