फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापपुर गांव में कुछ लोगों ने एक ग्रामीण के घर पर हमला कर दिया। आरोपी हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला करके ग्रामीण और उसके परिजन को घायल कर दिया। मौके पर फायरिंग का भी आरोप है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। पीड़ित ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी चांदवीर सहित छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




रायसी क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी जात्ती ने तहरीर में बताया कि आठ दिसंबर को वह परिजनों के साथ अपने घर में था। शाम करीब सात बजे आरोपी चांदवीर, गुड्डू, सप्पड़, मंगलू, संदीप और भोला हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने फायरिंग की और उनके व उनके परिजन की पिटाई करनी शुरू कर दी।

हमलावरों ने उसे वर उसके परिवार की महिलाओं व पुरुष सदस्यों की पिटाई की और धारदार हथियार व पत्थर से वार किए। इसमें महिला राजन, रवि, मौसम, अजय और वह घायल हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस के आने पर आरोपी वहां से चले गए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर नामजद छह आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें