फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: घर में घुसकर ग्रामीण और परिजनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के सामने गाली-गलौज करने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर ग्रामीण और उसके परिजन की पिटाई कर दी। पुलिस ने महिला सहित पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी अजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 दिसंबर को सुबह के समय उनके पड़ोस में रहने वाले धर्मेंद्र की पत्नी गुड्डी उर्फ खुशी उनके घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज कर रही थी। उन्होंने इसका विरोध किया।

आरोप है कि इस पर धर्मेंद्र, प्रमेंद्र, जोनी और अमृत हाथ में लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। हमलावरों ने उनके और उनके माता-पिता, पत्नी व भाभी की पिटाई कर दी। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोगाें ने आकर उन्हें बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें