फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी के सहयोग से बनेगा इंजीनियर चौक

विज्ञापन
रुड़की आईआईटी के इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स सभागार में विश्व इंजीनियरिंग दिवस के मौके पर आयोजि? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की में द इंस्टीट्यूशन और इंजीनियर्स रुड़की लोकल सेंटर ने विश्व इंजीनियरिंग दिवस के उपलक्ष्य में सस्टेनेबल डेवलेपमेंट विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर वैज्ञानिकों ने मुख्य नगर आयुक्त से रुड़की में सीनियर सिटीजन प्रोजेक्ट के तहत शहर के विकास में योगदान और इंजीनियर्स चौक स्थापित किए जाने की बात रखी। जिस पर एमएनए ने सहमति जताते हुए विकास कार्यों में तकनीकी सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन

आईआईटी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा कि तकनीकी के जरिए ही किसी शहर का सुनियोजित विकास किया जा सकता है। उन्होंने नगर निगम के जरिए स्वरोजगार की दिशा में उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी। एसएनए चंद्रकांत भट्ट ने जीआईएस के जरिए नालों के निर्माण की मैपिंग कराए जाने की जानकारी दी। साथ ही इस मैपिंग में दोनों अधिकारियों द्वारा संस्थान के वैज्ञानिकों से सहयोग की अपील की। एमएनए ने वैज्ञानिकों द्वारा इंजीनियर चौक स्थापित करने पर सहमति जताने के साथ ही शहर के सुनियोजित विकास में योगदान की अपील की। इस मौके पर वैज्ञानिक प्रो.एसके घोष ने तकनीकी व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में सेंटर अध्यक्ष डॉ.अचल मित्तल, मलविंदर सिंह, आईए सिद्दीकी, ऋषभ अग्रवाल, डॉ.वीके गुप्ता, डॉ. सुधीर मित्तल, मामचंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें