फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: हादसे में घायल दो युवकों के लिए मददगार बने प्रवर्तन कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ पटरी मार्ग मोहम्मदपुर झाल के आगे मोड़ पर बृहस्पतिवार को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन संख्या डीएल-10 पर सवार दो लोगों को चोटें आईं। हादसा देखकर मौके पर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने ड्यूटी तक सीमित रहने के बजाय मानवता का परिचय देते हुए घायलों की तत्काल मदद की और उन्हें राजकीय वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारसन पहुंचाया।
विज्ञापन

बताया गया कि वाहन चालक वंश निवासी छोटी नारसन वाहन चला रहा था। चालक के अनुसार मोहम्मदपुर झाल के पास मोड़ पर अचानक वाहन से नियंत्रण खो गया जिससे उसकी बाइक सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक समेत सवार दूसरे व्यक्ति को चोटें आईं। मौके पर मौजूद प्रवर्तन अधिकारी नवीन चंद्र तिवारी ने स्थिति को देखते हुए दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारसन पहुंचाया।
कर्मचारियों की तत्परता से घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी। इस दौरान दिपिन राणा, अजय नेगी और सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। कर्मचारियों ने लोगों से अपील की कि सड़क पर किसी भी दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति की मदद के लिए तुरंत आगे आएं। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद का पहला एक घंटा बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान घायल को समय पर उपचार मिल जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें