कलियर के मुकरर्बपुर में बकायादारों के कनेक्शन काटती ऊर्जा निगम कर्मचारी - स्त्रोत: विभाग
ऊर्जा निगम की टीम ने अवर अभियंता गोपाल सैनी के नेतृत्व में कलियर नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली बकायादारों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस दौरान बकाया राशि जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के आठ बिजली कनेक्शन काटे गए। तीन लाख रुपये की बकाया वसूली की गई।
शनिवार को चलाए गए इस अभियान के तहत ऊर्जा निगम की ओर से मुकर्रबपुर क्षेत्र में बकाया वसूली के लिए एक कैंप भी लगाया गया। वहां उपभोक्ताओं से बिजली बिल जमा कराए गए। अधिकारियों ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया राशि जमा नहीं की। उनके खिलाफ कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है।
ऊर्जा निगम के अवर अभियंता गोपाल सैनी ने कहा कि बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय पर अपने बिजली बिल जमा करें ताकि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।