फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ऊर्जा निगम ने 1300 बड़े बकायादारों की जारी की आरसी, 37 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त वर्ष की समाप्ति में दो माह का समय ही बचा है। अब ऊर्जा निगम ने वसूली अभियान तेज कर दिया है। लक्सर बिजलीघर से जुड़े नौ हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं पर वर्तमान में निगम का 37 करोड़ से अधिक का बिल भुगतान बकाया चल रहा है।
विज्ञापन


बकाया भुगताल में घरेलू, व्यावसायिक और ट्यूबवेल कनेक्शनधारक उपभोक्ता शामिल हैं। निगम लक्सर में हर माह 17 से 20 करोड़ की वसूली कर रहा है लेकिन यह जारी होने वाले बिलों के अनुपात में कम है। ऐसे में वित्त वर्ष समाप्ति से पहले निगम जमा अनुपात को बढ़ाने की कोशिशें कर रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से बकायादारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।



निगम की ओर से लक्सर डिवीजन से जुड़े करीब 1300 बड़े बकायादारों की आरसी भी जारी की गई है। साथ ही बकाया वसूली के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों और एई व जेई को भी डिवीजन में बुलाया गया है। एई, जेई के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर बकाया वसूली करने में जुटी हैं। इस दौरान बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटने की भी कार्रवाई की जा रही है। कनेक्शन कटने के बाद भी बकाया जमा नहीं करने वालों की आरसी जारी की जा रही है। उपखंड अधिकारी अमीचंद ने बताया कि बकाया जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कनेक्शन काटने और आरसी की कार्रवाई की जा रही है। वित्त वर्ष समाप्ति तक तय लक्ष्य के अनुसार वसूली होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें