फैक्टरी मालिक से शाम में बाइक सवार बदमाशों ने फोन छीन लिया। पीड़ित और लोगों ने शोर मचाकर बाइक सवार बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आ पाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
गंगनहर कोतवाली को रामपुर निवासी शानू खान ने बताया कि पनियाला में उनकी शीशे की फैक्टरी है। मंगलवार शाम वह मकतूलपुरी से रामनगर चौक की ओर पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से फोन छीन लिया। बदमाशों को पकड़ने के लिए उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए।
लोगों की मदद से बाइक सवार बदमाशों को पीछा करके पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक सवार बदमाशों की पहचान की कोशिश जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।