फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कोर्ट रोड और रामनगर में जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
रामनगर में अतिक्रमण हटाते अ​धिकारी। स्रोत: निगम
विज्ञापन
मंगलवार को रामनगर क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया। अभियान के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। इस दौरान लोगों ने टीम से तीखी नोकझोंक की। टीम ने 16000 रुपये के चालान भी काटे। नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने टिनशेड सहित कई अस्थाई अतिक्रमणों को जेसीबी की मदद से ढहाया।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से रोस्टर के तहत अलग-अलग हिस्सों में अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को कोर्ट रोड से शुरू कर रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त शिवानी सालार की ओर से सब्जी विक्रेताओं के पास जमा कूड़े पर 2000 रुपये का चालान काटा, जिस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विरोध जताया। इस दौरान तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके अलावा कई जगह विरोध हुआ। इसके बावजूद अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी।



अतिक्रमण करने वालों पर आर्थिक दंड भी लगाया गया। अभियान के दौरान 13 चालान काटे गए, जिनसे 16 हजार रुपये की वसूली की गई। डायट के बाहर सड़क किनारे लगे तीन खोखों को हटाया गया, जबकि बाकी खोखा व दुकान संचालकों को एक दो दिन की मोहलत दी गई है। अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। वहीं रोस्टर के मुताबिक बुधवार को नगर निगम रुड़की से मलकपुर चुंगी होते हुए शेरपुर तक अतिक्रमण हटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर में अतिक्रमण हटाते अधिकारी। स्रोत: निगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें