अतिक्रमण हटाने का प्रयास करते अधिकारी
- फोटो : amarujala
बुधबाजार के दौरान लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने के लिए एएसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने यहां किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी भी दी।
हर सप्ताह में बुधवार के दिन गंगनहर किनारे नए पुल के पास बुधबाजार लगता है। बुधबाजार में वैसे तो पहले से ही यहां दुकानें लगती हैं। इसके अलावा अन्य शहरों से भी दुकानदार पहुंचते हैं, लेकिन कुछ दुकान सड़क किनारे लगा दी जाती हैं जिससे सड़क पर जाम लग जाता है।
जाम के कारण आवागमन बाधित होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बुधवार को एएसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बुधबाजार में दोपहर को सड़क किनारे लगाई दुकानों को हटवा दिया। साथ ही भविष्य में आगे अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी भी दी।