नगर निगम का एक सफाई कर्मचारी संदिग्ध हालात में लापता हो गया। कर्मचारी की बाइक लावारिस हालत में मिली है। परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस नगर निगम चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
रुड़की के पुरानी तहसील निवासी शंकर नगर निगम में तैनात हैं। शुक्रवार को वह बाइक से ड्यूटी पर आए थे लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनके मोबाइल पर कॉल की तो बंद आया। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में जानकारी जुटाई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार सुबह परिजनों ने नगर निगम चौक के आसपास उनकी तलाश की। इस दौरान उनकी बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। इसपर परिजन सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और कर्मचारी के लापता होने की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि नगर निगम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साथ ही मोबाइल डिटेल भी खंगाली जा रही है।