छात्रों की अपार आईडी बनाए जाने के मामले में जहां एक विभाग सख्ती दिखा रहा है। वहीं शिक्षक संघ अधिकारियों के इस रवैए से खफा हैं। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि अपार आईडी के मामले में किसी भी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई होती है तो वह चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने इसको लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा एक से 12 के छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनाई जा रही है। अपार आईडी बनाने में ब्लॉक रुड़की का प्रदर्शन अन्य ब्लॉकों के मुकाबले कम है। यहां के कई स्कूलों में अब तक काम शुरू तक नहीं हो पाया है। स्कूलों के इस रवैए से विभागीय अधिकारी नाराज हैं। उप शिक्षा अधिकारी रुड़की आकांक्षा राठौर ने इस संबंध में 22 नवंबर को आदेश जारी कर कहा था कि अपार आईडी का काम पूरा करने वाले प्रधानाध्यापकों का वेतन रोके जाने के आदेश जारी किए गए थे।
उप शिक्षा अधिकारी आकांक्षा राठौर के इस आदेश पर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने इस मामले को लेकर उप शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि अपार आईडी एक स्वैच्छिक आईडी है। बच्चों के अभिभावकों की सहमति पर ही यह बनाई जानी है। यदि अभिभावक इस पर सहमति नहीं देते तो उन्हें इसके लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। ऐसे में शिक्षकों पर दबाव बनाना गलत है। इससे उनका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि अपार आईडी के लिए किसी शिक्षक आदि का वेतन रोका जाता है तो संगठन आंदोलन को मजबूर होगा।
गोला मार्ग रेलवे फाटक के आगे सड़क किनारे खड़े होकर सवारी भरती डग्गामार मैजिक। संवाद
गोला मार्ग रेलवे फाटक के आगे सड़क किनारे खड़े होकर सवारी भरती डग्गामार मैजिक। संवाद
गोला मार्ग रेलवे फाटक के आगे सड़क किनारे खड़े होकर सवारी भरती डग्गामार मैजिक। संवाद