फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता में सुधार को लेकर जोर आजमाइश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वे 2020 में शहर की रैकिंग में सुधार लाने के मद्देनजर नगर-निगम ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। निगम की ओर से स्वच्छता से संबंधित वोटिंग के लिए डोर-टू-डोर टीम भेजी जा रही है। साथ ही वोटिंग के लिए एप्प और मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। मंगलवार से शहर के कई स्थानों पर वोटिंग के लिए स्टॉल भी लगाएं जाएगा।
विज्ञापन

बेहतर रैंकिंग के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से एक के बाद एक प्रयोग किए जा रहे हैं। सोमवार से निगम वोटिंग के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया। साथ ही रेलवे स्टेशन रोड स्थित चाणक्य कोचिंग सेंटर पर छात्रों को वोटिंग करने की जानकारी दी। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए निगम की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। निगम की टीम डोर-टू-डोर जाकर लोगों को स्वच्छता में सहयोग देने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। साथ ही लोग भी निगम की ओर से जारी किए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके अपनी राय और सुझाव दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें