फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान पर रुला रही बिजली, लोग भड़के

Sat, 11 Jun 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
रमजान पर बिजली समस्या पर पालिकाध्यक्ष ने किया प्रदर्शन - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 रमजान में घंटों बिजली कटौती से परेशान लोग शनिवार को पालिकाध्यक्ष और सभासदों के साथ बिजलीघर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही जल्द आपूर्ति में सुधार का भरोसा दिलाया, लोगों ने जल्द ही आपूर्ति नहीं सुधरने पर बेमियादी धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

 
माह-ए-रमजान में मुस्लिम समाज के लोग दिनभर रोजा रखकर इबादत करते हैं, लेकिन पिछले कई दिनों से हो रही घंटों बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण बीती रात समूचे नगर की मस्जिदों में लोगों ने बिना बिजली के नमाज अदा की। शनिवार को बड़ी संख्या में लोग पालिका अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे तथा उनसे बिजली के संबंध में शिकायत की। पालिका अध्यक्ष चौधरी इस्लाम अपने कई सभासदों के साथ बिजलीघर पहुंचे तथा उन्होंने वहां पर प्रदर्शन किया। इसकी सूचना जैसे ही ऊर्जा निगम के अधिकारियों को लगी तो क्षेत्रीय उपखंड अधिकारी अक्षय कपिल मौके पर पहुंचे।

उन्होंने जन प्रतिनिधियों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन उत्तेजित जन प्रतिनिधि आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गये। इसके बाद रुड़की से अधिशासी अभियंता ग्रामीण अंकित जैन बिजलीघर पहुंचे तथा उन्होंने जन प्रतिनिधियों से वार्ता कर उन्हें शांत किया। उन्होंने आपूर्ति में सुधार का भरोसा दिया। इस पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वह बिजलीघर पर सभासदों तथा अन्य नागरिकों के साथ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। यदि उन्हें आमरण अनशन भी करना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगें। इस अवसर पर सभासद रौनक जैदी, मोदिनभर रोजा रखकर हम्मद मुस्तकीम, इरशाद अहमद, अथर अली के अलावा राशिद कुरैशी, जावेद आदिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें