फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 22 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे

Sun, 28 Dec 2025 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
22 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे
विज्ञापन

दादा खान मोहल्ले में कार्रवाई, जेई पवन सक्सेना के नेतृत्व में टीम ने उतारे मीटर


सुल्तानपुर। ऊर्जा निगम की टीम ने नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर क्षेत्र में बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। शनिवार को दादा खान मोहल्ले में अभियान चलाते हुए ऊर्जा निगम ने 22 बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। इन उपभोक्ताओं पर ऊर्जा निगम का करीब 30 लाख रुपये का बकाया है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई ऊर्जा निगम के अवर अभियंता (जेई) पवन सक्सेना के नेतृत्व में की गई। टीम ने जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे, उनके घरों में लगे मीटर भी उतार लिए। जेई पवन सक्सेना ने बताया कि लंबे समय से बिजली बिल जमा न करने वाले 22 उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बकाया राशि जमा न करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें