फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित

Sun, 28 Dec 2025 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
-कोहरे में दृश्यता कम होने से हाईवे पर धीमी रफ्तार से चले वाहन
विज्ञापन


लक्सर। इन दिनों पड़ रही कड़ाके की सर्दी में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रविवार को भी घना कोहरा छाने से रात और दिन के समय दृश्यता बेहद कम रही। कोहरे और सर्दी के दौरान बाजार देरी से खुले और शाम को जल्दी बंद हो गए।
विज्ञापन


बीते कई दिनों से क्षेत्र में घना कोहरा छा रहा है। सुबह के समय घने कोहरे और आसमान से गिर रहे पाले ने लोगाें को कड़ाके की सर्दी का अहसास कराया। कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वाहन चालकों ने फॉग लाइट का प्रयोग किया। वहीं, कोहरे और सर्दी के कारण रविवार को बाजार में चहल पहल कम रही। सुबह देर से खुली दुकानें शाम को जल्दी बंद हुई। मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिन स्थिति ऐसी ही रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें