फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मिनी ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून मार्ग पर शनिवार सुबह मिनी ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा ईदगाह चौक के पास हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की दीनदयाल कॉलोनी निवासी 84 वर्षीय कामेश्वर त्यागी शनिवार सुबह ईदगाह चौक के पास स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली-देहरादून मार्ग पर एक मिनी ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद मिनी ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें