फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलौर नपा के आठ कर्मचारी पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर नगर पालिका के आठ कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि नारसन बॉर्डर पर तैनात आईआरबी का जवान भी संक्रमित पाया गया है। शुक्रवार को क्षेत्र में कुल 28 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड केयर सेंटरों में भर्ती कराया है। साथ ही इनके संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर सैंपलिंग की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

रुड़की और देहात क्षेत्रों में कोरोना का ग्राफ तेेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को मंगलौर नगर पालिका के आठ कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद नगर पालिका को सैनिटाइज कर पाबंद कर दिया गया है। साथ ही अन्य कर्मचारियों के सैंपल लिए जा रहे हैं जबकि मंगलौर में ही सात अन्य लोगों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा नारसन बॉर्डर पर तैनात आईआरबी के एक जवान की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रुड़की में गीतांजलि विहार और श्याम नगर में तीन-तीन मरीज मिले हैं। गणेशपुर के एक व्यक्ति को भी कोरोना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को अलग-अलग कोविड सेंटरों में भर्ती किया है। इनके संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें