सुल्तानपुर कस्बे में ईद को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक करती पुलिस।
- फोटो : ROORKEE
लॉकडाउन में ईद उल फितर का त्योहार घर पर रहकर शांतिपूर्वक मनाए जाने के संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर ने सुल्तानपुर कस्बावासियों की बैठक ली। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह घर पर रहकर ही नमाज अदा करें।
बृहस्पतिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर अविनाश वर्मा ने सुल्तानपुर कस्बा के जनता इंटर कॉलेज में कस्बावासियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि यह रमजान का पवित्र महीना है। लॉकडाउन के चलते जिस प्रकार सभी ने रमजान के इस महीने में घर के अंदर ही रहकर नमाज अदा और इबादत करते हुए प्रशासन का सहयोग किया वह सराहनीय है। आगे भी रमजान के अलविदा जुमे में ईद उल फितर की नमाज घर पर ही रहकर शांतिपूर्वक अदा करें। चौकी प्रभारी लोकपाल परमार ने भी बैठक में उपस्थित कस्बावासियों से लॉकडाउन का पालन करते हुए सामाजिक दूरी और सभी से मास्क का प्रयोग करने की अपील की। कहा कि आवश्यक कार्य के लिए ही घर से बाहर निकले। इस दौरान बैठक में ग्राम प्रधान शादाब, तनवीर भारती, जफर भारती, जिला पंचायत सदस्य मजहर हसन, नदीम अहमद, ताहिर हसन, वाजिद अली, जावेद, ताहिर अली आदि लोग उपस्थित थे।