फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही समाज का विकास: सुभाष चौधरी

Sun, 16 Oct 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
प्रतिभाओं का सम्मान - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गुर्जर मिलन समिति की ओर से आयोजित गुर्जर प्रतिभा अलंकरण समारोह में युवाओं की बेहतरी के लिए अच्छी शिक्षा पर जोर दिया गया। समारोह में समाज के सैकड़ों छात्रों को प्रमाण एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


रविवार को निर्माणाधीन भवन में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सुभाष चौधरी ने कहा कि कोई समाज शिक्षा के बिना अपना विकास नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा देकर ही समाज का  विकास किया जा सकता है। उन्होंने गुर्जर समाज के लोगों से अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने की अपील की। जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी को एकजुट होकर चलना होगा। बिना एकजुटता के समाज विकास नहीं कर सकता है। 

 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी है। इसलिए समिति की ओर से समाज के मेधावियों को हर साल सम्मानित करने का सिलसिला जारी रहेगा। समाज के डा. कुलदीप वर्मा नि:शुल्क कोचिंग के लिए के खुद विकसित किए गए एक ऐप की जानकारी बच्चों को दी। उन्होंने कहा कि ऐप के जरिए बच्चे जेईई एडवांस समेत कई प्रकार की परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इस मौके पर समिति महासचिव चौधरी सोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, अशोक चौधरी, ओमप्रकाश गांधी, प्रमोद छाबड़ा, दिनेश मास्टर, प्रहलाद सिंह, चौधरी रविंद्र सिंह पनियाला, कर्नल नर सिंह, विजयपाल सिंह चौहान, ओंकार सिंह, चौहान, अमरीश कुमार, डा. राजबीर सिंह, जगत सिंह आर्य आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें