फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू को मात देने को चल रहा सफाई अभियान

Sun, 16 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
सफाई अभियान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेंगू को मात देने के लिए अब शहर से देहात तक व्यापक सफाई और जागरूकता अभियान शुरू हो गया है। अभियान में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के साथ-साथ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी सहयोग कर रहे हैं। गली-मोहल्लों में लोग स्वयं भी साफ- सफाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को नगर निगम की ओर से सोलानीपुरम में नगर निगम के एमएनए प्रेमपाल और एसएनए की देखरेख में चले अभियान में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित भी शामिल रहे। शुक्रवार को शेखपुरी में सफाई अभियान चला था। इसमें प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। एसएनए उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि नगर निगम की ओर से व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चल रहा है। एक-एक मोहल्ले में जाकर भी विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।   

साकेत में लोगों ने स्वयं की सफाई
डेंगू से बचाव को लोग अब स्वयं भी बेहद जागरूक नजर आ रहे हैं। शनिवार को मोहल्ला साकेत में लोगों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया। यही नहीं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी स्वयं अपने खर्चे से कराया। शुक्रवार को रामनगर में भी इसी तरह से सफाई अभियान लोगों ने स्वयं चलाया था। वहीं सिविल लाइंस स्थित प्रेम मंदिर वाली गली में भी लोगों ने सफाई अभियान चलाया। 
विज्ञापन


ब्लॉक में चलाया सफाई अभियान
भगवानपुर में शनिवार को सफाई अभियान चलाया। एसडीएम अनिल कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। उन्होंने स्वयं झाडू लेकर ब्लॉक परिसर में सफाई की। उनके साथ ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डा. विक्रांत सिरोही के नेतृत्व में डेंगू जागरूकता को लेकर रैली निकाली गई। इसमें आरएनआई इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। रैली के माध्यम से छात्रों ने लोगों को सफाई का विशेष ध्यान रखने का संदेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें