फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: महिलाओं को सशक्त बनाने में शिक्षा प्रभावी माध्यम

Mon, 30 Mar 2026 07:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को सशक्त बनाने और समावेशी समाज के निर्माण में शिक्षा प्रभावी माध्यम
विज्ञापन

मदरहुड विवि में महिला सशक्तीकरण पर ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान आयोजित
रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय के महिला एवं लैंगिक विकास प्रकोष्ठ द्वारा महिला सशक्तीकरण: शिक्षा से नेतृत्व तक” विषय पर ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं महिलाओं में शिक्षा के माध्यम से नेतृत्व क्षमता विकसित करना और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षा महिलाओं को सशक्त बनाने और समावेशी समाज के निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा ऐसे आयोजन समय की आवश्यकता हैं। मुख्य वक्ता बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, रोहतक की डीन प्रो. (डॉ.) अरुणा आंचल ने महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता पर विचार रखते हुए छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रो. बबीता सिंह ने महिलाओं को समान अवसर देने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वाणी शर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सीमा तोमर ने दिया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. सोनिया सिंह, डॉ. वाणी शर्मा और रेनू तोमर सहित समिति के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें