फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भाजपा की राजनीति में भूचाल, कई से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIधारीवाल के संपर्क में रहने वाले नेताओं पर भी आएगी आंच
I
I

I
Iकिसकी सिफारिश पर मंडल अध्यक्ष बने थे इसकी भी हो रही जांच
I
I
I
I
I
Iभाजपा नेता एवं ग्राम प्रधान संजय धारीवाल पर मुकदमे के बाद भाजपा की राजनीति में भूचाल आ गया है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि इसमें जिले के एक बड़े निर्वाचित नेता ने हस्तक्षेप किया था जबकि रुड़की क्षेत्र के ही एक मनोनीत भाजपा नेता ने आरोपी की सिफारिश की थी। पुलिस मनोनीत भाजपा नेता से भी लंबी पूछताछ कर चुकी है।
I
Iजिस तरह से भाजपा नेता संजय धारीवाल एसटीएफ के शिकंजे में फंसा है उससे एक सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर इस गोरखधंधे में उसने कब से पांव जमाने शुरू किए। इससे भी बड़ी बात यह है कि वह भाजपा नेताओं के संपर्क में आया और मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने में भी कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iगौरतलब है कि नारसन ब्लॉक के मोहम्मदपुर जट निवासी भाजपा नेता संजय धारीवाल प्रधान बना था। प्रधान बनने में कामयाबी पाने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष बन गया। इसके बाद उसे इस्तीफा देना पड़ा। वहीं अब इस सवाल ने भाजपा में भूचाल ला दिया है कि संजय धारीवाल को किसकी सिफारिश पर मंडल अध्यक्ष बनाया गया था। सूत्रों का कहना है कि जिले में एक पद पर मनोनीत भाजपा महिला नेता से पुलिस कई दिन तक पूछताछ भी कर चुकी है। यही नहीं इन्हीं महिला नेता ने जिले के एक बड़े निर्वाचित नेता से भी सिफारिश लगवाई थी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें